भोपाल। राजधानी भोपाल की निशात कॉलोनी में गणेश उत्सव की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। वार्ड क्रमांक 31 स्थित कॉलोनी में गणेश स्थापना को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लेने भाजपा विधायक भगवानदास सबनानी अपने सहयोगी पदाधिकारियों के साथ पहुंचे। इस दौरान क्षेत्र की महिला पार्षद ब्रजुला सचान सहित संगठन के पदाधिकारी और स्थानीय रहवासी मौजूद रहे।
बारिश के बीच भी गणेश उत्सव को लेकर महिलाओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, सजावट और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का काम किया जा रहा है। विधायक भगवानदास सबनानी ने क्षेत्र का निरीक्षण कर आयोजन से जुड़ी तैयारियों की जानकारी ली और मौके पर मौजूद पदाधिकारियों व रहवासियों से संवाद किया।
खास बात यह रही कि निशात कॉलोनी में महिलाओं द्वारा संचालित निशात रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। एसोसिएशन से जुड़ी पूजा अरोरा, नम्रता माथुर, रश्मि गुप्ता, रेणु कटारिया, सोना जैन, गीता मोदी, रीना मेहता और प्रशस्ति भार्गव सहित अन्य महिलाओं की आयोजन में सक्रिय भागीदारी नजर आई।
महिलाओं की यह पहल कॉलोनी की व्यवस्थाओं के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी मजबूत कर रही है। गणेश उत्सव को व्यवस्थित और उत्साहपूर्ण तरीके से मनाने के लिए स्थानीय स्तर पर तैयारियां लगातार जारी हैं।
बारिश के बीच गणेश उत्सव की तैयारियां तेज, निशात कॉलोनी पहुंचकर विधायक ने लिया जायजा
महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने बढ़ाया उत्साह, सामाजिक गतिविधियों में भी निभा रहीं अहम भूमिका
Continue With Google
Comments (0)