अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री विश्वास सारंग जी के आवाहन से प्रेरित होकर प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील श्रीवास्तव जी द्वारा प्रदेशभर में 10,000 पौधों के रोपण का संकल्प लिया गया है। इसी क्रम में महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री दिनेश प्रसाद सक्सेना जी एवं श्री रविंद्र श्रीवास्तव जी ने अपने सहयोगियों के साथ नंदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर इस अभियान का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर आम, जामुन सहित अनेक फलदार वृक्षों का रोपण किया गया। यह वृक्षारोपण राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री विश्वास सारंग जी की पर्यावरण संरक्षण संबंधी भावना तथा प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील श्रीवास्तव जी की घोषणा के अनुरूप संपन्न हुआ।
प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील श्रीवास्तव जी ने इस सराहनीय पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए श्री दिनेश प्रसाद सक्सेना जी, श्री रविंद्र श्रीवास्तव जी, श्री राजकुमार श्रीवास्तव जी एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने महासभा के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से आग्रह किया कि वर्तमान वर्षा ऋतु का अधिकतम लाभ उठाते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाएं तथा उनके संरक्षण एवं संवर्धन का भी संकल्प लें, जिससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण का लाभ मिल सके।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहे, बल्कि उनकी नियमित देखभाल एवं संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाए। यही इस अभियान की वास्तविक सफलता होगी।
जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण के इस पुनीत कार्य के लिए श्री दिनेश प्रसाद सक्सेना जी, श्री रविंद्र श्रीवास्तव जी, श्री राजकुमार सक्सेना जी तथा उनकी समर्पित टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। पूर्ण विश्वास है कि उनकी टीम लगाए गए पौधों की निरंतर देखरेख कर इस अभियान को सफल एवं सार्थक बनाएगी।
Continue With Google
Comments (0)