छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, छिंदवाड़ा से जुड़ी नवांकुर संस्था संकल्प वेलफेयर सोसायटी द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत छात्राओं के लिए शासकीय पीएम श्री महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में साइबर जागरूकता जागरूकता एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

     कार्यक्रम का उद्देश्य  विद्यार्थियों अभिभावकों और स्कूल स्टाफ को साइबर अपराधों से बचाव तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में पुलिस विभाग की महिला अधिकारी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर साइबर प्रभारी कंचन राजपूत ने छात्राओं को सुरक्षा, सतर्कता और सामाजिक जागरूकता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। साथ। ही छात्रों को ऑनलाइन धोखा घड़ी , संदिग्ध लिंक, अंजान कॉल ओटीपी साझा करने से होने वाले नुकसान तथा इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग करने की प्रति जागरूक किया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली छात्राओं ने सहभागिता की । कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ाना रहा।