मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद बलरामपुर के तुलसीपुर स्थित आदिशक्ति माँ पाटेश्वरी देवी शक्तिपीठ पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने शक्तिपीठ की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं का सम्मान करते हुए श्रद्धापूर्वक आशीर्वाद प्राप्त किया।
दर्शन-पूजन के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंदिर परिसर स्थित गोशाला भी पहुंचे, जहां उन्होंने गोसेवा कर गौवंश को चारा खिलाया और उनकी देखभाल की व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने गौसंरक्षण और गोसेवा को भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए इसके संरक्षण पर बल दिया।
मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल रहा। प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। मुख्यमंत्री का यह दौरा धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और गोसंरक्षण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे।
Continue With Google
Comments (0)