मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को मुरादाबाद में ‘श्री राम वाटिका’ का लोकार्पण दो नन्हीं बच्चियों के कर-कमलों से कराकर उसे जनसामान्य को समर्पित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बेटियों के सम्मान और उनके प्रति समाज की सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का यह भावपूर्ण क्षण उपस्थित लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। मुख्यमंत्री ने अपने इस कदम के माध्यम से बेटियों के सम्मान, भारतीय संस्कृति और संस्कारों के संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के इस पहल की लोगों ने सराहना करते हुए इसे समाज में बेटियों के सम्मान और समान भागीदारी का सकारात्मक संदेश बताया।