लखनऊ। विश्व युवा कौशल दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित समारोह में कौशल विकास मिशन एवं आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार और उद्यमिता के माध्यम से आत्मनिर्भर बने युवाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग तथा उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के सफलतम 12 वर्षों के दौरान उत्तर प्रदेश में कौशल विकास के क्षेत्र में हुई उपलब्धियों पर आधारित पुस्तिका ‘कौशलम’ का विमोचन भी किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा कार्यबल उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी शक्ति है और सरकार युवाओं को आधुनिक कौशल, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण तथा रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कौशल, नवाचार और उद्यमिता के बल पर उत्तर प्रदेश वर्ष 2029-30 तक 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने युवाओं से नए अवसरों का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
Continue With Google
Comments (0)