छिंदवाड़ा। बैंक ऑफ महाराष्ट्र के जोनल कार्यालय छिंदवाड़ा में विजिलेंस अवेयरनेस वीक के अंतर्गत बैंक कर्मचारियों के लिए साइबर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य बैंककर्मियों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना और ग्राहकों को सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना था।

    कार्यशाला में साइबर फ्रॉड, म्यूल खातों की पहचान, केवाईसी सत्यापन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर जांच एजेंसियों और बैंकिंग एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित करने के संबंध मेंसाइबर सेल प्रभारी कंचन सिंह राजपूत ने जानकारी दी गई।

   इसके साथ ही डिजिटल अरेस्ट के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी से बचने के उपायों पर चर्चा की गई। बैंक कर्मचारियों को बताया गया कि वे ग्राहकों को साइबर ठगी से बचाव के प्रति जागरूक करें और संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्कता बरतें।

कार्यक्रम में बैंक ऑफ महाराष्ट्र के डिप्टी जोनल मैनेजर कुंदन कुमार वर्मा सहित बैंककर्मी शामिल हुए। अन्य शाखाओं के कर्मचारी वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े। साइबर सेल प्रभारी कंचन सिंह राजपूत, साइबर विशेषज्ञ अभिषेक ठाकुर और अंकित शर्मा ने महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।