भोपाल, 2 अक्टूबर। कायस्थ समाज की अग्रणी संस्था कायस्थम मध्यप्रदेश ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कायस्थम के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पुरानी विधानसभा परिसर स्थित मिंटो हॉल में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया। इस अवसर पर संस्था की ओर से भजनों की प्रस्तुति भी दी गई।
इसके बाद सदस्यों ने कायस्थ समाज के गौरव और देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पदाधिकारियों ने शास्त्री जी के सादगीपूर्ण जीवन, विनम्र व्यक्तित्व और देशभक्ति को याद करते हुए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया।
कायस्थम के अध्यक्ष प्रलय श्रीवास्तव ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जैसी महान विभूतियों के विचार और आदर्श आज भी समाज और देश के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उनके जीवन से सत्य, सादगी, सेवा और राष्ट्रहित की भावना की प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष मुकुल अस्थाना, सचिव आलोक श्रीवास्तव, कार्यकारिणी सदस्य संजय खरे, राजेश खरे, अजय कुमार श्रीवास्तव, विष्णु कांत सहाय, उमंग खरे सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे.
Continue With Google
Comments (0)