भोपाल, 1 अक्टूबर। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर Help Age India एवं शासकीय होम्योपैथिक कॉलेज, भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में आयुष परिसर स्थित कॉलेज सभागार में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, उनकी सक्रिय भागीदारी और समाज में उनके योगदान को प्रोत्साहित करना रहा।
    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आयुष विभाग के प्रमुख सचिव श्री शोभित जैन ने कहा कि भारत में 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों की आबादी लगातार बढ़ रही है। वर्ष 1961 में यह आबादी 5.6 प्रतिशत थी, जो 2026 में बढ़कर 11.1 प्रतिशत हो गई है। वर्ष 2050 तक इसके 20.5 प्रतिशत होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि भविष्य में लगभग हर पांचवां व्यक्ति वरिष्ठ नागरिक होगा।
उन्होंने ‘यू कैन हील योर लाइफ’ पुस्तक का उदाहरण देते हुए सकारात्मक सोच अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जैसा हम सोचते हैं, वैसा ही हमारा मन और जीवन प्रभावित होता है, इसलिए नकारात्मक विचारों से दूर रहना चाहिए। उन्होंने वरिष्ठजनों के लिए संचालित शासकीय योजनाओं की जानकारी भी दी।

                                 सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां 
कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों  एकल और समूह गीत,और एकल  समूह नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। वही Gen-Z ओर Gen-alfa ने भी  वरिष्ठजनों के साथ दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर पीढ़ियों के बीच जुड़ाव का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क होम्योपैथिक दवाइयों की किट डॉ  सुनीता तोमर विभागध्यक्ष ने वितरित की गई। 
इस अवसर पर श्रीमती संस्कृति खरे हेल्प एज इंडिया प्रमुख ने विभिन्न वरिष्ठजनों के पदाधिकारी का सम्मान किया ।
कार्यक्रम में डॉ. राजीव मिश्रा, डॉ. बाबिता श्रीवास्तव, श्रीमती सुनीता तोमर और हेल्प एज इंडिया मध्य प्रदेश की स्टेट हेड श्रीमती संस्कृति खरे सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। संचालन के स्टेट प्रोग्राम मैनेजर वेनु बालन ने किया।