इंदौर आगमन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों तथा अनेक सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित प्रतिनिधियों ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया और इस निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि समान नागरिक संहिता का उद्देश्य सभी नागरिकों को समान अधिकार और समान न्याय उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था संविधान की मूल भावना के अनुरूप सामाजिक समरसता, समानता और न्याय को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यूसीसी से समाज में समान अवसर और न्याय की भावना को और बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गों के हितों की रक्षा और समावेशी विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न धर्मों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों का समर्थन और विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज का सहयोग प्रदेश में सामाजिक सौहार्द और समावेशी विकास को नई मजबूती देगा। इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमे

Continue With Google
Comments (0)