मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मध्यप्रदेश विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मेसर्स पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज़ प्रा. लि. के मैनेजिंग डायरेक्टर मंजुल शरद शाह एवं उनके प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। बैठक के दौरान कंपनी ने मध्यप्रदेश में ₹6,200 करोड़ की लागत से सेमीकंडक्टर परियोजना स्थापित करने की मंशा व्यक्त की। इस महत्वाकांक्षी निवेश से प्रदेश में 2,500 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है, जिससे युवाओं को उच्च तकनीकी क्षेत्र में रोजगार मिलेगा।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन और कंपनी के बीच निवेश संबंधी सहमति-पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए तथा उसका औपचारिक आदान-प्रदान भी किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों को अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने और निवेश को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह परियोजना मध्यप्रदेश को सेमीकंडक्टर निर्माण और उन्नत प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
प्रस्तावित परियोजना से औद्योगिक विकास को गति मिलने के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और प्रदेश में निवेश एवं रोजगार के नए अवसरों का विस्तार होगा।
Continue With Google
Comments (0)